सदर: भाजपा ने प्रयागराज महानगर में सपा सांसद के बयान पर किया विरोध प्रदर्शन, आक्रोश व्यक्त किया
Sadar, Allahabad | May 14, 2026
प्रयागराज के कचहरी परिसर में भाजपा प्रयागराज महानगर की महिला विंग और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर "सपा सांसद माफी मांगो" और "प्रधानमंत्री जी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" जैसे नारे लगाए।