बीकानेर: नापासर में 56 लाख की सीवरेज लाइन फेल, घरों में घुसा गंदा पानी
नापासर कस्बे में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल ही में डाली गई 56 लाख रुपये की सीवरेज लाइन शुरूआत में ही जाम हो गई, जिससे गंदा पानी घरों में घुसने लगा। जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड मुख्य बाजार से चुंगी चौकी तक करीब 3 करोड़ की सीसी सड़क निर्माण के साथ यह लाइन डाली गई थी। मंगलवार को नींबड़ी वाला सदन निवासी शंकरलाल झंवर के घर में सीवरेज क