गुरुवार को पीपल चौक पर भारतीय किसान संघ ने 25% समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भारतीय किसान संघ के सदस्यों की मांग है कि सरकार द्वारा किसानों से 100% मूंग की खरीदी की जाए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है धरना जारी रहेगा।