ब्यौहारी: ग्राम तेंदुहा गांव में मछली पकड़ने गया युवक नदी में बहा, तीसरे दिन रेस्क्यू टीम को मिला शव
पपौंध के तेंदुहा गांव में सोन नदी में युवक जाल से मछली पकड़ने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया था , घटना के बाद पुलिस के साथ रेस्क्यू टीम ने लापता युवक की तलाश शुरू की और तीसरे दिन युवक का शव नदी से रेस्क्यू टीम ने ढूंढ कर बाहर निकाल लिया है। गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले पर मार्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।