ब्यौहारी: पपौंध तेंदूहा गांव में नदी में मछली मारने गया युवक पानी में डूबा लापता तलाश जारी
तेंदूहा गांव में मछली मारने नदी में गया युवक पानी में डूब गया और लापता हो गया जिसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ के साथ पुलिस टीम लगी हुई है। बुधवार की सुबह तक युवक का कहीं पता नहीं चल पाया है। वहीं थाना प्रभारी एमएल वर्मा ने बताया कि लगातार सर्चिंग की जा रही है।