ब्यौहारी: फसल चराने के विवाद पर महिला की ह्त्या, आरोपी फरार ,ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम अखेटपुर का मामला
ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अखेटपुर मे खेत मे लगी फसल पर मवेशी छोड़ने को लेकर उपजे विवाद मे महिला जुलेखा बानो के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहू लुहान कर दिया गया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मंगलवार को महिला के शव का पीएम कराया जा रहा है।