ब्यौहारी: ब्यौहारी के अखेटपुर में महिला की हत्या के बाद फरार आरोपी को पकड़ने लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
खेत में मवेशी चराने की बात को लेकर महिला की धारदार हथियार से आरोपी ने हत्या कर दी थीं,हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया जिसके बाद गांव में लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की पुलिस से मांग की है,थाना प्रभारी ने लोगों को समझा बूझकर मामला शांत कराया है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है।