परसिया: वार्ड दो में बनेगा नया पुल, नगर पालिका ने किया भूमिपूजन, लोहे के पुल से गुजरते हैं नागरिक
नगर पालिका के वार्ड क्रमांक दो में रिंक टाकीज से ओझा मोहल्ला जाने वाली सडक पर लोहे के पुल की जगह अब नया पल बनेग। नगर पालिका ने इस निर्माण के लिए सोमवार को एक बजे भूमिपूजन किया। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय, वार्ड पार्षद रुकमा बंसोड और अन्य पार्षदगण इस दौरान उपस्थित थे। गौरतलब है कि इस इलाके में कोयला खदान कंपनी के कर्मचारी निवास करते थे।