तिर्वा: अलीनगर के पास मनोज हत्या कांड में फरार हत्यारोपित दोस्त को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ के बाद भेजा गया जेल
Tirwa, Kannauj | May 16, 2026 कस्बे के सुभाष नगर निवासी 38 वर्षीय मनोज यादव पुत्र कर्मवीर यादव की मौत 10 मई की रात में हो गई थी। शव आधी रात को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड किनारे खाईं में वनपुरा गांव के सामने मिला था। वहीं पर क्षतिग्रस्त बाइक, मोबाइल भी मिला था। पुलिस ने शिनाख्त करते समय तलाशी ली तो मनोज की जेब से करीब 26 हजार रुपये भी मिले थे।