ग्वालियर गिर्द: कार सवार ने ई-रिक्शा चालक बुजुर्ग से की मारपीट, वीडियो वायरल
उपनगर ग्वालियर के पाताली हनुमान क्षेत्र में हार्न बजाने को लेकर एक बुजुर्ग ई रिक्शा चालक के साथ कार सवार युवक ने मारपीट कर दी जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना बुधवार दोपहर की बताई गई है।दरअसल पाताली हनुमान क्षेत्र में एक ई रिक्शा चालक अपना वाहन वहां खड़ा करके कहीं चला गया था।इस बीच वहां एक कार सवार युवक आया और रिक्शा हटाने के लिए हार्न बजाने लगा।