बिलग्राम: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूध लदी पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, दूल्हे के पिता समेत कई घायल
Bilgram, Hardoi | Jun 22, 2026 सांडी थाना क्षेत्र के कुमरियापुर गांव में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान तेज रफ्तार दूध लदी पिकअप की टक्कर से बबलू कुशवाहा की मौत हो गई,जबकि दूल्हे के पिता अमृतलाल समेत कई लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के भरेहपुर गांव से आई बारात के कुछ सदस्य सड़क किनारे खड़े थे।अनियंत्रित पिकअप उन्हें रौंदते हुए निकल गया।