ललितपुर: कारी पहाड़ी के ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ डीएम को ज्ञापन दिया, प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए
ललितपुर बांसी क्षेत्र के कारी पहाड़ी ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर डीएम सत्य प्रकाश सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया गांव के प्राथमिक विद्यालय मे तैनात प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों के साथ अभद्रता का व्यवहार किया जाता है, और ग्रामीणों के साथ बदतमीजी की जाती है,जिसको लेकर ग्रामीण काफ़ी परेशान है, डीएम से कार्रवाई की मांग की है।