सूर्यपुरा: बलिहार बाजार से पुलिस ने अंग्रेजी शराब के दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के बलिहार गांव से पुलिस ने बियर खेप,बाइक व मोबाइल जब्त के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार 04 बजे थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि एक प्लेटिना मोटरसाइकिल से 72 पीस किंगफिशर बियर (कुल 36 लीटर) बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बलिहार निवासी मुन्ना कुमार सिंह एवं विनय कुमार के रूप