गोंडा: दुल्हापुर बनकट की महिला को विपक्षियों ने पीटा, महिला ने धानेपुर पुलिस पर लगाया कार्यवाई न करने का आरोप
Gonda, Gonda | Aug 17, 2024 धानेपुर थाना क्षेत्र के दूल्हापुर बनकट की रहने वाली कृष्णा देवी ने बीते दिन धानेपुर थाना तहरीर देकर बताया था कि गांव के ही विपक्षी के भैंस का बच्चा उसके खेत में फसल खा रहा था जिसकी शिकायत लेकर विपक्षी के घर गई,तब चंदर व अन्य ने मारा पीटा था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की। शुक्रवार को वह फिर थाने पर आकर बताया की विपक्षी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।