गोंडा: RSS के 21वां आयाम एकल अभियान के तहत इटियाथोक कोतवाली परिसर में बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
Gonda, Gonda | Aug 16, 2024 RSS के 21वां आयाम एकल अभियान के तहत इटियाथोक कोतवाली परिसर में शुक्रवार को रक्षा सूत्र बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एकल विद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मंगल कामना की। बदले में पुलिस भाइयों ने उपहार देकर सुरक्षा का वचन दिया। मौके पर अंचल अभियान प्रमुख वीरेंद्र यादव, प्रशिक्षण प्रमुख देवनारायण आदि मौजूद रहे।