गोंडा: नगर कोतवाली पुलिस की पैरवी से गैंगेस्टर को हुआ 2 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹10,000 के अर्थदण्ड की सजा
Gonda, Gonda | Aug 16, 2024 12.08.2020 को तत्कालीन इंस्पेक्टर आलोक राव ने कोतवाली नगर में अरूण यादव आदि 2 के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था और अरूण यादव,अनूप,अजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को पंचम अपर सत्र के जज राजबहादुर रामदेव यादव ने दोषी अभियुक्त अरुण यादव उर्फ मुकरी को जुर्म स्वीकार के क्रम में 2 वर्ष का सश्रम कारावास व ₹10000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।