गोंडा: लखेश्वर नाथ मंदिर मोहल्ले में सांड़ के गले में फंसा डस्टबिन का डिब्बा, घंटों मशक्कत के बाद काटकर निकाला गया
Gonda, Gonda | Aug 16, 2024 नगर पंचायत धानेपुर के लखेश्वर नाथ मंदिर मोहल्ले में लगाया गया डस्टबिन का डिब्बा एक सांड़ के गले में फंस गया। जिसके बाद उसे लेकर वह इधर-उधर घूमने लगा, बेलहरी के रहने वाले रिक्शा ठेला चालक संतोषी ने निकालने के लिए पहल किया, जिसके बाद आसपास के लोगों ने डस्टबिन को काटकर हटाया जिसके बाद वह सांड आजाद हो सका। इस पर लोगों की समाज में सराहना की जा रही है।