बेगूसराय: बेगूसराय के हर हर महादेव चौक के पास एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने किया चोरी, CCTV कैमरे में हुआ कैद
बेगूसराय में एक बार फिर चोरों आतंक देखने को मिला जहां चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गले में रखे तकरीबन चार लाख रुपया कैश और दो सोने की सिक्का और एक चांद का सिक्का लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि चोरी के करतूत वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।