बिंदकी: महरहा गांव में दुर्घटना में मौत का शिकार 8 वर्षीय बच्ची का शव 3 घंटे बाद उठाया गया, नायब तहसीलदार व सीओ रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर क्षेत्र के महरहा गांव में गुरुवार की देर शाम 7:30 बजे ट्राला ट्रक की टक्कर से गोरेलाल सोनकर की 8 वर्षीय पुत्री परी की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्राला ट्रक के चालक तथा खलासी के साथ मारपीट कर बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने शव को रोड में रखकर जाम लगा दिया। गुरुवार की रात करीब 10:30 बजे यानी 3 घंटे बाद शव पीएम के लिए भेजा गया।