छतरपुर: जंगल में महुआ के पेड़ की डाल गिरने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरमा में जंगल में महुआ पेड़ की डाल गिरने से एक 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक सुरेश सिंह घोषी निवासी बरमा सुबह करीब 9 बजे गांव के पास जंगल में गया था। इसी दौरान महुआ पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक उसके ऊपर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।मृतक का पोस्टमार्टम 15 जून दोपहर करीब 4:30 बजे अस्पताल में हुआ।