गुना नगर: गुलाबगंज: रेलवे ट्रैक पार करते समय मेमो ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
गुना में सोमवार 11 मई दोपहर 1:30 बजे गुलाबगंज रेलवे ट्रैक पर गुना-बीना मेमो ट्रेन की चपेट में आने से करीब 20 से 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक रेलवे पटरी पार कर रहा था तभी हादसा हुआ। कैंट थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।