बिलासपुर: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, घसीटने से युवक की मौत, आक्रोश में चक्काजाम, स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा
बुधवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला घसीटने से युवक की मौत, आक्रोश में चक्काजाम बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक ट्रेलर के पहिए में फंसकर करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल है।