दरभंगा: दरभंगा के रहमगंज में विश्व हिंदू परिषद की गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा की सफलता हेतु जिला स्तरीय बैठक संपन्न
विश्व हिंदू परिषद, दरभंगा जिला द्वारा आयोजित गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से रविवार को राम जानकी हनुमान मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विपिन दास ने की तथा संचालन एवं नेतृत्व जिला सह मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने किया। इस संबंध में मौके पर मौजूद लोगों ने रविवार की शाम 4.30 बजे दी।