शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया, जब सड़क के बीच बने खुले गटर के गड्ढे में एक कार अचानक फंस गई। घटना का वीडियो गुरुवार को करीब 10 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाजार की व्यस्त सड़क पर गटर के गड्ढे पर लगा लोहे का ढक्कन अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था।