भाकपा माले की अपील पर 'अरावली बचाओ - हिमालय बचाओ', 'पर्यावरण बचाओ - भारत बचाओ' अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने बुद्धा पार्क के पास प्रदर्शन किया। भाकपा माले नेता ने मौके पर कहा कि इन पर्वत श्रृंखला में खनिज संपदाओं की खोज के लिए खुदाई की जा रही है जिससे पर्यावरण पर खतरा उत्पन्न हो गया है।