शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने पंसारियान निवासी शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, बरामद की अवैध देशी शराब
Shamli, Shamli | Jun 3, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली थाने से पुलिस ने बताया कि एसपी के आदेश पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी सलमान नाम के तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 18 पव्वे देशी शराब बरामद की गई है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।