सासाराम: मालाव गांव में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, मारपीट में 10 महिलाओं समेत दूल्हा हुआ घायल
Sasaram, Rohtas | May 13, 2026 मालाव गांव में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, मारपीट में 10 महिलाएं समेत दूल्हा घायल। मंगलवार और बुधवार की देर रात करीब 3 बजे मालाव गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान दोनों पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें करीब 10 महिलाएं घायल हो गईं। घटना में दूल्हा भी चोटिल बताया जा रहा है।