रायबरेली: राही ग्राम स्थित पीएचसी हेल्थ वेलनेस सेंटर की बदहाली को लेकर ग्राम प्रधान ने,डीएम से स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की शिकायत
सदर तहसील के अंतर्गत आने वाले,ब्लॉक राही के ग्राम राही स्थित,पीएचसी हेल्थ वेलनेस सेंटर की बदहाली व अव्यवस्थाओं को लेकर,बुधवार को ग्राम प्रधान ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ,डीएम को शिकायती पत्र देकर इस सेंटर को,स्वच्छ व सुंदर बनाए जाने की मांग की है।ग्राम प्रधान अमन जायसवाल ने कहा अगर समय रहते,अव्यवस्थाओं को दूर ना किया गया तो,डीएम ऑफिस में प्रदर्शन किया जाएगा।