मोहिउद्दीननगर प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की दोपहर बाद करीब 12: 32 बजे पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रमुख जवाहरलाल राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई।संचालन बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार ने किया। इस दौरान सदस्यों ने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में जोरदार तरीके से पेश की। वहीं,सदन में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित किया गया।