उधवा: राधानगर अरुण मंडल टोला गांव में फूड प्वाइजनिंग से पांच की तबीयत बिगड़ी
उधवा प्रखंड क्षेत्र के राधानगर अरुण मंडल टोला गांव में मंगलवार को फूड पॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार के दो बच्चों सहित पांच लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में नजदीकी क्लीनिक में भर्ती कराया। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे इसकी जानकारी मिली है।