सिधौली: महमूदाबाद चौराहे के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचला, गंभीर अवस्था में उपचार जारी
जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के महमूदाबाद चौराहे के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तो तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया था हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को स्वास्थ्य केंद्र सिधौली में भर्ती करने के बाद डॉक्टर ने सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है घटना के बाद रोडवेज बस लेकर चालक फरार हो गया था।