मऊरानीपुर: टोडीफतेहपुर पुलिस की सख्ती: शांति भंग के आरोप में 4 लोगों को किया गिरफ्तार, थानाध्यक्ष ने दी कड़ी चेतावनी
टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए दो गांवों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों पर शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस ने चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार ने कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।