बड़ौत: छपरौली कस्बे में 3 मंजिला मकान की ऊपरी छत अचानक टूटकर गिरी, घरेलू सामान हुआ क्षतिग्रस्त
Baraut, Bagpat | Apr 14, 2026 छपरौली कस्बे के मेन बाजार स्थित डाकखाने के बराबर में तीन मंजिला मकान की ऊपरी छत गिर गई। सोमवार देर शाम करीब 8:45 बजे हुई इस घटना में बच्चे एवं महिला की जान बाल बाल बची। लेकिन छत टूटकर गिरने से छत में लगा पंखा, चारपाई व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया।