बलरामपुर: अहिरौला गांव के खेत में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की जमकर पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
बलरामपुर के सादुल्लाह नगर क्षेत्र के अहिरौला गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की पिटाई कर दी गई। युवक खेत में प्रेमिका से मिलने गया था। इतने में युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दिया। घटना 19 अगस्त सुबह 7 बजे की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।