जलालाबाद: गंगा एक्सप्रेसवे पर 15 दिन तक टोल फ्री, बढ़ी आवाजाही; जलालाबाद में सुविधाएं शुरू, महंगाई की शिकायत
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद बुधवार से इसे आम जनता के लिए खोल दिया गया है। फिलहाल एक्सप्रेसवे पर लगभग 15 दिनों का ट्रायल चल रहा है, जिसके दौरान वाहनों से टोल नहीं लिया जा रहा। ट्रायल समाप्त होने के बाद नियमित रूप से टोल वसूली शुरू की जाएगी। जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम ढका उजेरा में बने विश्राम गृह में कैंटीन और पेट्रोल पंप शुरू हो चुके हैं,.