श्रीनगर: एसएसपी ने श्रीनगर थाने का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
एसएसपी ने सोमवार को एक बजे श्रीनगर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी डा. शोर्य सुमन ने थाना परिसर तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र में संवेदनशील, अतिसंवेदनशील क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष अमर कुमार से लिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी डा. शोर्य सुमन ने थाना में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण आदि का निरीक्षण किए।