टोंक: ग्राम खरेड़ा में मोपेड चालक को ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर, मेहंदवास थाना में रिपोर्ट दर्ज
ग्राम खरेड़ा निवासी प्रार्थी प्रदीप सिंह हाडा ने मेहंदवास थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट देते हुए बताया कि प्रार्थी के पिता गौरीशंकर हाडा अपनी मोपेड से खरेड़ा पशु चिकित्सालय से आगे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से पहले पहुंचे अचानक पीछे से एक ट्रैक्टर चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे प्रार्थी के पिता गंभीर घायल हो गए,पैर में गंभीर चोट लग गई।