अवंतिपुर बड़ोदिया: किसानों की समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक कुणाल चौधरी मैदान में उतरे
क्षेत्र के पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने सोमवार को पोलायकलां स्थित साइलो पहुंचकर गेहूं खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया और किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने समर्थन मूल्य पर खरीदी में हो रही देरी, तौल व्यवस्था और भुगतान संबंधी परेशानियां बताईं। इसके बाद कुणाल चौधरी प्याज मंडी पहुंचे, जहां किसानों ने प्याज खरीदी में आ रही दिक्कतों, कम दाम और अव्यवस