सिंघवारा: दरभंगा: 2 करोड़ की ज्वैलरी लूट में बड़ा सुराग, NH-27 के पास से दो बाइक बरामद
सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर मनीहास गांव के समीप से पुलिस ने दो संदिग्ध बाइक बरामद की है। इनमें एक बाइक पर उत्तर प्रदेश का नंबर UP 40 BN 9459 जबकि दूसरी पर मध्य प्रदेश का नंबर MP 69 JD 7655 अंकित है। बताया जा रहा है कि लुटेरे बाइक पर हेलमेट रखकर मौके से फरार हो गए थे, जिससे पुलिस को शक है कि इन वाहनों का इस्तेमाल वारदात में किया गया हो सकता है।