नवाबगंज: बाराबंकी में आइसक्रीम विक्रेता की हत्या: पैसे मांगने पर बांके से काटा सिर, जलाने का भी किया प्रयास, परिजनों ने लगाए आरोप
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नैपुरा मजरे परसवाल गांव में आइसक्रीम के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक विक्रेता की कल हत्या कर दी गई।आरोपी ने धारदार हथियार से विक्रेता बबलू राजभर का सिर काट दिया और फिर उसे झोपड़ी में चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया।मृतक के परिजनों ने परसावल निवासी राम शंकर यादव पर हत्या का आरोप लगाया है।