चूरू: जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर हुई एसआई भर्ती परीक्षा, 17840 में से 10,066 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
Churu, Churu | Apr 5, 2026 चूरू जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। पहले दिन जिले के चूरू में 21 और रतनगढ़ में 9 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 56.28 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।