कैराना: कैराना स्थित कोर्ट ने वर्ष 2022 के अवैध हथियार बरामदगी मामले में दोषी को सुनाई सजा
वर्ष 2022 में शामली जिले के थाना गढ़ीपुख्ता पर इस्माइल निवासी गांव बुंटा के विरुद्ध अवैध हथियार बरामदगी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। बुधवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने बताया कि इस मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना है, जिसे न्यायालय उठने तक अवधि की सजा और एक हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।