चकिया: शहाबगंज: ठेकहां–बड़गावां क्षेत्र में भारतमाला परियोजना के बीच ओवरलोड वाहनों पर उठे सवाल, प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
शहाबगंज क्षेत्र के ठेकहां–बड़गावां में भारतमाला परियोजना के तहत चल रही ओवरलोड गाड़ियों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि ओवरलोड डंपरों की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं और मासूम लोगों की जान जा रही है।आज गुरुवार दोपहर 01 बजे को स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है।