गुना नगर: फतेहगढ़ तिराहे पर ट्रक ने स्कूटी सरकारी शिक्षिका को रौंदा दर्दनाक मौत, जिला कोर्ट ने ₹65 लाख मुआवजा देने सुनाया फैसला
गुना में नेशनल हाईवे 46 के फतेहगढ़ तिराहे पर 6 दिसंबर 2024 शाम को प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर की शिक्षिका वंदना धाकड़ को स्कूटी सहित ट्रक के रौंदने से दर्दनाक मौत हुई थी। 12 जून को अधिवक्ता अतुल वाजपेई ने बताया, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा क्लेम नही दिया। परिवार ने कोर्ट की शरण ली। 11 जून को कोर्ट ने बीमा कंपनी को ₹65 लाख मुआवजा देने आदेश दिया।