पन्ना: दबंगई से पीड़ित महिला इंसाफ के लिए दर-दर भटकी, एसपी से लगाई गुहार
Panna, Panna | Apr 7, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना से एक ऐसी ही खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहां खाकी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला अजयगढ़ तहसील के बंधा बरियारपुर का है। पीड़िता दीपा प्रजापति का आरोप है कि बीते 10 मार्च को दबंग लेखराम प्रजापति ने उनके पति को सरेराह रोका, गालियां दीं और फिर घर में घुसकर दीपा पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रहार इतना घातक था कि दीपा के सिर में 6 टांके आए