दनियावां: दनियावां पुलिस ने मारपीट व हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
दनियावां थाना पुलिस ने मारपीट व हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी जोधन बीघा गांव निवासी देव कुमार है। दनियावां थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि देव कुमार की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से ही किया गया है। घटना के बाद से ही वह फरार था। पूछताछ के उपरांत देव कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।