हनुमानगढ़: जंक्शन पुलिस ने कार में तस्करी कर ले जा रहे 5.368 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 5 किलो 368 ग्राम अवैध डोडा चूरा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार जंक्शन थाना प्रभारी रामचन्द्र कस्वां के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गुरदेव सिंह मय पुलिस टीम गश्त पर थे। इस दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक कार की तलाशी ली गई।