जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत लपरी गांव में कटी हुई गेहूं की फसल में अचानक आग लग जाने का मामला सोमवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। यह आग राकेश अहिरवार के खेत में लगी, जिससे पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण चिंगारी से फैलना बताया जा रहा है।