विदिशा नगर: पत्नी से प्रताड़ित होकर युवक ने थाना परिसर मे खाया था जहर इलाज के दौरान हुई थी मौत,कॉल रिकॉर्डिंग मे धर्मांतरण का आरोप
3 दिन पहले सिविल लाइन थाने में अपनी पत्नी से विवाद के बाद युवक आकाश प्रजापति ने थाना परिसर मे ही जहर खाया था, इलाज के दौरान गुरुवार को उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे एक कॉल रिकॉर्डिंग का ऑडियो सामने आया, जिसमे आकाश अपनी पत्नी उनके रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगा रहे है। 10 लाख रुपए की मांग,धर्मांतरण कर उसे मुस्लिम बनाने का आरोप भी लगाए हैं।