रायबरेली: शमशेर सिंह मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी पीड़ितों ने गांव के ही एक युवक पर,बेटी को भगा ले जाने का लगाया आरोप एसपी से गुहार
गुरबक्शगंज थानाक्षेत्र के,शमशेर सिंह मजरे अटौरा बुजुर्ग निवासी पीड़ितों ने,बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि,उसके गांव के ही रहने वाले एक युवक द्वारा,उसकी बेटी को भगा ले जाया गया है।जिसको लेकर दिए गए,शिकायती पत्र में,भगा ले जाने वाले युवक पर कार्यवाई की मांग की गई है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।